घर में चल रही थी बहन की शादी की तैयारियां, हादसे ने छीन लिया इकलौता भाई

--Advertisement--

ग्लेशियर की चपेट में आने से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ऊना – अमित शर्मा 

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में हाल ही में हुए एक बड़े हादसे ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुठार खुर्द के एक युवक की जान ले ली।

यह दुखद घटना रविवार दोपहर बाद सामने आई, जब मृतक के परिजनों को इस बात की सूचना मिली। खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया।

यह घटना उस वक्त हुई जब हरमेश नामक युवक, जो हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुठार खुर्द गांव का रहने वाला था, अपने काम के सिलसिले में उत्तराखंड गया हुआ था।

हरमेश, जो कि एक मशीन ऑपरेटर था, उत्तराखंड के चमोली जिले में बीते शनिवार को ग्लेशियर की चपेट में आ गया था। वह वहां पर काम करने के लिए गया हुआ था, जब यह हादसा हुआ।

10-15 दिन पहले ही वह घर आया था और अपनी छोटी बहन की शादी की तैयारियों को देखने के बाद पुनः अपने काम के लिए उत्तराखंड लौट गया था। हरमेश का परिवार गरीब तबके से संबंध रखता है और उसके पिता ज्ञान चंद दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

लेकिन, हरमेश की नौकरी लगने के बाद परिवार की स्थिति में सुधार होने लगा था, जिससे सभी को उम्मीद थी कि वे जल्द ही अपने जीवन में कुछ बदलाव देखेंगे। लेकिन हरमेश की असमय मृत्यु ने उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

हरमेश की मां और पिता के लिए यह एक बहुत बड़ा सदमा है। उनके इकलौते बेटे की मौत ने उनकी दुनिया को अंधेरे में डाल दिया है।

हरमेश की बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी थी, जबकि छोटी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसकी मौत से उसके परिवार और इलाके के लोग गहरे शोक में डूब गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...