पांच सालों में नहीं आए नियांगल, त्रासदी में भी चुराई नजरें, सांसद को लेकर गहरा रोष

--Advertisement--

पांच सालों में नहीं आए नियांगल, त्रासदी में भी चुराई नजरें, सांसद को लेकर गहरा रोष!

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत नियांगल में पिछले दिनों आई त्रासदी को लेकर आज कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी विपन परमार के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर,  प्रदेश सचिव विशाल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रणवीर निक्का, भाजपा नेता संजय गुलेरिया, जिलाध्यक्ष रमेश राणा ने विधानसभा क्षेत्र के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से बातचीत की। तो वहीं नियांगल पंचायत के उपप्रधान संदीप सिंह समकड़िया ने भाजपा नेताओं से सीधा सवाल उठा दिया?

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा के सासंद अपने अपने क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे है लेकिन काँगड़ा चंम्बा के सांसद ने एक बार भी नहीं आए और न ही फोन के माध्यम से कोई हालचाल जाना।

उन्होंने भाजपा नेता से कहा कि हम भी भाजपा विचारधारा के है लेकिन लोगों को बड़ा दुख है कि हमारे सांसद केवल चुनावों में नजर आते है उसके बाद दिखाई नहीं देते है।

उन्होंने सीधा स्पष्ट कहा कि अगर वह बीमार हैं तो क्या 5 साल बीमार ही रहे। उन्होंने कहा कि जो हमारी लोकसभा क्षेत्र के नहीं है वो नेता आए हैं।

लेकिन जिनको हमने जीता कर दिल्ली भेजा। आज उनके लिए आई हुई आपदा कुछ नहीं। वहीं नियांगल के लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए गहरा रोष व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...