ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का सिर कटा, मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

इंदौरा- मोनु ठाकुर

पुलिस चौकी कंदरोड़ी के अंतर्गत पड़ते अंतर्राष्ट्रीय रेल मार्ग बाड़ी/ पठानकोट रेलवे ट्रैक पर देर रात ट्रेन की चपेट में आनें से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मौत इतनी दर्दनाक हुई है कि मृत व्यक्ति का सिर पूरे तरीके से कुचल गया है लेकिन मुंह का कुछ हिसा पहचानने लायक नहीं था।

वही स्थानीय लोगो ने दुर्घटना की सूचना पुलिस चौकी कंदरोड़ी के प्रभारी विक्रमजीत सिंह को दी, तो वह तुरंत हेडकांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार सहित मौके पर पहुंचे और मृतक की तलाशी ली, लेकिन मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नही मिल पाया।

जिससे सुबह तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी, परन्तु जैसे ही सोशल मीडिया के माद्यम इस दुर्घटना की खबर फैली तो मृतक के परिवारजनों ने पुलिस चौकी कंदरोड़ी मे संपर्क किया तो परिवारजनों ने मृतक की पहचान कर ली।

उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान राज कुमार उम्र 32 वर्ष गांव सिम्ब्ली रयान जिला पठानकोट के रूप मे हुई है। वही उन्होंने बताया कि मृत शरीर को पोस्टमोटम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल में भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...