पहली से डाइट संस्थान खोलने की तैयारी पूरी.

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश में आखिर कोरोना संकट के लंबे समय के बाद अब शिक्षण संस्थानों को पूरी तरह से खोलने का ऐलान कर दिया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी स्कूल-कालेजों को एक फरवरी से खोलने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं अन्य शिक्षण संस्थानों को भी अब पहली फरवरी से खोल दिया जाएगा। राज्य भर के सभी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट को भी पहली फरवरी से पूरी तरह से खोला जाएगा। इसके लिए मौजूदा समय में चल रहे प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को बुलाया गया है। इसके लिए निदेशालय की ओर से डाइट केंद्रों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

वहीं अब एक साल के बाद पूरी तरह से संस्थानों को खोलने को लेकर संबंधित संस्थानों ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसी कड़ी में संस्थानों ने अपने अधीन आने वाले छात्रों को सूचित करना शुरू कर दिया है। इसमें सभी छात्रों को पहली फरवरी से संस्थान में पहुंचकर नियमित कक्षाएं लगाए जाने के दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

वहीं इस जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट धर्मशाला के प्रिंसीपल विनोद चौधरी ने छात्रों को नियमित रूप से कक्षाओं में पहुंचने व कोविड-19 की सभी सावधानियों के तहत पढ़ाई शुरू किए जाने की बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...