परिवारवाद नहीं लोकतंत्र चाहिए: सतपाल सिंह सत्ती

--Advertisement--

Image

फतेहपुर- अनिल शर्मा 

प्रदेश को सक्षम नेतृत्व देने में कांग्रेस कभी भी सफल नहीं हो सकती क्योंकि इस संगठन में कभी भी सक्षम नेतृत्व या काबिल व्यक्ति को नहीं चुना गया। जबकि बाप के बाद राजशाही की तरह युवराज का राज्य अभिषेक कर दिया गया है बिना यह देखें कि वह व्यक्ति कितना सक्षम और लोगों से कितना सहानुभूति रखने वाला है|

यह बात आज फतेहपुर से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बात की जाए तो उन्होंने आज तक विकास व जन भावनाओं को दरकिनार करके सिर्फ परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया है।

विकास के नाम पर उन्होंने देश व प्रदेश में सदैव ही अपने परिवार के विकास पर बल दिया है। उनकी सोच की संकीर्णता का पता यही से चलता है कि पहले सालों पिता राजनीति करता रहा फिर सियासी जमीन पर बेटा फसल काटता है| केंद्र में भी देखा जाए तो कांग्रेस का पूरा संगठन इसी परिवारवाद की बलि चढ़ गया।

फतेहपुर की बात की जाए तो पिछले 12-13 सालों में यहां विकास नाम पर कुछ विशेष कार्य नहीं हुए परंतु जब से जयराम ठाकुर की सरकार प्रदेश में बनी है प्रदेश का कोई भी कोना विकास से वंचित नहीं रहा है। उन्होंने किसी क्षेत्र विशेष को महत्व न देते हुए प्रदेश के सभी इलाकों में समान विकास किया है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है और नई सड़के बनाई जा रही हैं।

यहां दो सब डिविजन बनाए गए अनेकों स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया, यहां महिला पॉलिटेक्निकल महाविद्यालय की 50 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार हो चुका है पानी की योजनाओं को बढ़ावा दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...