पठानकोट- जोगिंद्रनगर रेलवे मार्ग पर देर सायं पठानकोट को जा रही ट्रेन हरनोटा फाटक के पर हुई खराब 

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

पठानकोट- जोगिंद्रनगर रेलवे मार्ग पर देर सायं पठानकोट को जा रही ट्रेन हरनोटा फाटक के पर खराब हो गई। जिस कारण ट्रेन में बैठी सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन के हांफ जाने से राजा का तालाब- ज्वाली मार्ग की आवाजाही बन्द हो गई। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जमाबड़ा लग गया तथा बसों सहित अन्य वाहनों से आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ट्रेन में बैठी सवारियों ने ट्रेन के खराब हो जाने पर रेल विभाग को खूब कोसा। सवारियों ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा नए रेल इंजन भी उपलब्ध करवाए गए हैं लेकिन अब नए रेल इंजन भी हांफने शुरू हो गए हैं। अगर नए इंजन भी खराब होने शुरू हो गए हैं तो फिर इस ट्रैक का क्या बनेगा। आखिरकार कब तक ऐसा चलता रहेगा।

ट्रेन चालक से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है तथा पठानकोट से इंजन आएगा तभी ट्रेन को आगे खींचा जाएगा व पठानकोट पहुंचाया जाएगा।

करीबन दो घंटे बाद पठानकोट से ट्रेन का इंजन आने के बाद ट्रेन को खींचकर पठानकोट ले जाया गया। करीबन दो-अढ़ाई घण्टे ट्रेन हरनोटा फाटक पर रुकी रही। कुल मिलाकर सवारियों को भारी परेशानी हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...