आम आदमी पार्टी ने नूरपुर के चौगान में निकाली तिरंगा यात्रा

--Advertisement--

Image

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में हो रहे भ्र्ष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ यह रैली निकाली है।

नूरपुर- देवांश राजपूत

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को नूरपुर के चौगान में तिरंगा यात्रा निकाली। आम आदमी पार्टी ने यह यात्रा प्रदेश में हो रहे भ्र्ष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ यह रैली निकाली।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रितनेश गुप्ता और प्रवक्ता सलीम मोहम्मद मौजूद रहे। सलीम मोहम्मद ने बताया कि प्रदेश के लोग आज भ्रष्टाचार और माफिया राज से त्रस्त हैं। उन्होंने बताया कि यह रैली इसी बात का संकेत है कि लोग मौजूदा राजनीतिक दलों से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जो राजनीतिक उलटफेर हुआ है यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय मे पंजाब में आम पार्टी की सरकार होगी और इसी लहर का फायदा हिमाचल में भी होगा।

हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री भी आम आदमी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल को हिमाचल में भी लागू किया जाएगा और आम आदमी को राहत दी जाएगी।

वहीं प्रभारी रितनेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकल रही है और उसी तहत नूरपुर में भी इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनावों में जनता आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य रहेगा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी सभी 68 सीटें जीतकर सरकार बनाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...