नूरपुर विकास खण्ड की सुल्याली पंचायत में बना मिनी कंटेनमेंट ज़ोन।

--Advertisement--

Image

   *एसडीएम ने किया दौरा…….कोरोना मरीजों से मिलकर बढ़ाया मनोबल।*

   *क्षेत्र को किया गया सेनिटाइज ।*

नूरपुर,देवांश राजपूत: एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने जानकारी दी है कि नूरपुर विकास खंड के तहत सुल्याली पंचायत के वार्ड नंबर दो में पहली मई को तीन घरों के दस सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके घरों सहित साथ लगती दुकानों को मिनी कन्टेनमेंट ज़ोन बनाया गया है जबकि नजदीकी क्षेत्र के घरों तथा दुकानों  को बफर जोन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया गया है। इस क्षेत्र को तुरन्त प्रभाव से पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
एसडीएम ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि कन्टेनमेंट क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त  आने-जाने वाले सभी लोगों तथा वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों सहित क्षेत्र को सेनिटाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर आम लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रोक रहेगी।  जबकि मेडिकल  इमरजेंसी, मेडिकल सहित अन्य आवश्यक सेवाओं में तैनात लोगों को बंदिशों में छूट रहेगी।
सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया सभी संक्रमित लोगों के  स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि  इस क्षेत्र में लोगों को उनकी मांग पर रोज़मर्रा की जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति खंड विकास कार्यालय द्वारा सुनिश्चित करवाई जाएगी।

*एसडीएम ने किया क्षेत्र का दौरा……………कोरोना मरीजों से मिलकर बढ़ाया मनोबल।*
एसडीएम ने सुल्याली पंचायत का दौरा भी किया। इस दौरान नायब तहसीलदार देश राज ठाकुर सहित पंचायत प्रधान सुनील शर्मा भी उनके साथ थे। उन्होंने होम आइसोलेट सभी लोगों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। बता दें कि इससे पहले भी वह  अन्य जगहों पर कोरोना मरीजों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आप इस संक्रमण से घबराएं नहीं लेकिन अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने भी  मजबूत हौसले के साथ इस संक्रमण से जंग लड़ने में कामयाबी पाई है।  एसडीएम ने कहा कि उनकी इस मुलाकात से लोगों में आत्मविश्वास  बढ़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...