नूरपुर की सुलियाली व लुहारपुरा पंचायत में फूटा कोरोना बम

--Advertisement--

Image

दोनों पंचायतो में आए 14 लोग कोरोना पाज़िटिव

चार दिनों बाद मिली कोरोना टैस्टिंग रिपोर्ट ने बढ़ाई सभी की चिन्ता

नूरपूर, देवांश राजपूत:-
नूरपुर ब्लॉक की सुलियाली पंचायत में कोरोना बम फूटा। जिसमें सुलियाली पंचायत में दस और सुलियाली से वनी नई पंचायत लौहारपुरा में चार लोग कोरोना पाज़िटिव निकले।इसमे नौ लोग एक ही परिवार से आये है।प्रशासन ने यहां इकट्ठे कोरोना पाज़िटिव निकले वहां कंटेन्मेंट जोन बनाने का फैसला किया है और पंचायत प्रतिनिधि को वहां सैनिटाइज करने को कहा गया है।सुलियाली पंचायत मेें 27 अप्रैल को कोरोना टैस्टिंग शिविर लगाया गया था। जिसमेें 142 लोगों के सैैंपल लिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट कल एक मई रात को आई।पांच दिन बाद रिपोर्ट मिलने से गांव में दहशत का माहौल वना हुआ है। जबकि कोरोना की रिपोर्ट 24 या 72 घंटों के बीच आ जानी चाहिए थी। रिपोर्ट लेट होने के कारण जो पाज़िटिव आये वो तीन चार दिन तक इधर-उधर सभी से मिलते रहे।

सुलियाली पंचायत प्रधान सुनील शर्मा ने कहा कि हमारी पंचायत में दस लोगों कोरोना पाज़िटिव आये है। हमने उनके घरों मे जाकर उन्हें आइसोलेट कर दिया है। इसी विषय में हमारी एसडीएम नूरपूर से भी बात हो गई है और हम प्रशासन से मिलकर उस जगह को कंटेन्मेंट जोन बनाने जा रहे हैं और साथ में ही दोपहर तक सारे गांव को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...