नूरपुर में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित ।

--Advertisement--

Image

नूरपुर 13 अप्रैल, देवांश राजपूत

पूर्ण राजत्व की स्वर्ण जयंती के अवसर पर उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में तहसीलदार सुरभि नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को सयुंक्त कार्यालय भवन परिसर में समारोह का आयोजन किया जायेगा तथा प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर कोविड़-19 के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी-एनएसएस तथा स्काउट एंड गाईड के बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।

उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों से अपील करते हुए समारोह के दौरान शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारिओं सहित स्कूलों के प्रतिनिधि तथा बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...