एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने फतेहपुर स्थित भिन्न -भिन्न बिभागों में तैनात अधिकारियों ,कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की ।

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

विकास खण्ड कार्यलय फतेहपुर में मंगलबार को एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने फतेहपुर स्थित भिन्न -भिन्न बिभागों में तैनात अधिकारियों ,कर्मचारियों के साथ पहली बैठक की ।
जिसमे जहां पहले क्षेत्र में मौसम की बेरुखी कारण बने सूखे के हालात पर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए ।

तो वहीं आगजनी की घटनाओं पर कैसे अंकुश लगे इस पर भी चर्चा की गई । इसी के साथ ही 15 अप्रैल हिमाचल दिबस को किस तरह से मनाया जाए इस पर भी बिचार विमर्श हुआ ।
बैठक उपरांत मीडिया से रूबरू होते एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने बताया मंगलबार को उनकी फतेहपुर में ज्बाइनिंग के बाद भिन्न -भिन्न बिभागों के अधिकारियीं -कर्मचारियों के साथ पहली बैठक रही है ।

वैठक दौरान भिन्न -भिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है । जिनमे सूखे को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है ताकि उसे जिलाधीश महोदय कांगड़ा को प्रेषित किया जा सके । तो वहीं कोबिड 19 के लिये कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया।जिसका इंचार्ज नायब तहसीलदार फतेहपुर को बनाया गया है ।

तो वहीं आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिये वीडीओ फतेहपुर प्रधानों के साथ बिचार विमर्श करते हुए लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ेंगे । इसी के साथ ही थाना प्रभारी फतेहपुर को 15 अप्रैल की सेलिब्रेशन के लिये अधिकृत किया गया है ।

इस मौके पर सीडीपीओ फतेहपुर रणजीत सिंह ,एसडीओ जलशक्ति विभाग गुरबख्श धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...