नूरपुर में आधी रात को कपड़ों की दुकान में भड़की आग, लाखों रुपये का नुकसान

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत 

नूरपुर के मेन बाजार में बीती रात आग लगने से गारमेंट की दुकान जलकर राख हो गई। इस हादसे से दुकान मालिक का करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

सुनील कुमार (सन्नी) पुत्र जोगिंदर सिंह वार्ड नंबर दो नूरपुर को लाखों रुपये की चपत लगी है। पीड़ि‍त ने पुलिस थाना नूरपुर में बयान दर्ज करवाया कि वह वार्ड नंबर दो नूरपुर चौधरियां दा कुआं के पास कपड़े की दुकान करता है। दुकान के पास ही रहने वाले अमित कुमार ने रात समय करीब 2:30 बजे फोन करके बताया कि दुकान में आग लग गई है।

पीडि़त ने बताया जब वह मौके पर पहुंचा तो दुकान में बहुत ज्यादा आग लगी हुई थी। जिस पर फायर बिग्रेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। सुनील कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...