निजी बस ऑप्रेटर को 31 मार्च तक टैक्स में राहत देने की मांग

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा प्राइवेट बस ऑप्रेटर यूनियन ने प्रदेश सरकार से निजी बस मालिकों को 31 मार्च 2021 तक एसआरटी व टोकन टैक्स में राहत प्रदान करने की मांग उठाई है। यूनियन जिला प्रधान हैप्पी अवस्थी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पालमपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को उठाया। हैप्पी अवस्थी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते उत्पन्न हुई स्थिति के कारण निजी बस संचालकों को दोबारा बसों के संचालन करना मुश्किल हो गया है।

अभी भी रूटों पर बसों को चलाने पर भी यात्रियों की संख्या ज्यादा न होने से बसों का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा टैक्स में दी गई छूट की अवधि भी 31 जुलाई 2020 को समाप्त हो चुकी है। इतना ही नहीं अधिकतर बसों की इंश्योरेंश व पासिंग रूट रिन्यूल समाप्त हो चुकी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग उठाते हुए कहा कि निजी बस संचालकों को एसआरटी व टोकन टैक्स में राहत प्रदान की जाए। साथ ही बसों के पुनः सुचारू संचालन के लिए कार्यशील पूंजी प्रति बस 3 लाख रूपए मुहैया करवाई जाए जिससे कि प्रदेश में निर्वाध बस सेवा का संचालन किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...