चंडीगढ़ की युवती के साथ सुंदरनगर में गैंगरेप, 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

मंडी/ सुंदरनगर व्यूरो

सुंदरनगर में चंडीगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस द्वारा जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद सुंदरनगर थाना को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई है, जहां थाना में रविवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। युवती के आरोप हैं कि दुष्कर्म के दौरान एक आरोपी द्वारा उसके साथ हैवानियत का वीडियो भी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती 3 फरवरी को अपने एक दोस्त और उसके अन्य दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थी और जब वे सब वापस आ रहे थे तो पीड़िता के दोस्त ने उसे सुंदरनगर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। इसी दौरान पीड़िता के पहले का एक दोस्त वहां आया और उसके साथ बातचीत करने लगा। इसके बाद उसके अन्य मित्र भी वहां पर आ गए और एक शैक्षणिक संस्थान के निकट एक कमरे में पार्टी रखी गई।

पीड़िता के अनुसार उसके सभी पुरुष मित्रों ने वहां पर शराब का सेवन किया और जब वह कमरे से जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...