नाहन में करोड़ों से बनी पार्किंग की टूटी टाइलें, ठेकेदार की सिक्योरिटी पर रोक

--Advertisement--

Image

नाहन, 04 फरवरी – नरेश कुमार राधे

शहर के बस स्टैंड पर करीब-करीब 6 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण हुआ। करीब 6 महीने पहले वाहनों को पार्किंग का आबंटन कर दिया गया। धड़ाधड़ पार्किंग फुल हो गई। लेकिन 6 महीने के भीतर ही टाइलें चटकनी शुरू हो गई हैं। लिहाजा, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

शुरू में पार्किंग के शुल्क को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद उपायुक्त ने दामों में कटौती का निर्णय लिया। 1500 से 2000 के बीच कवर पार्किंग मिलने से वाहन मालिकों ने राहत की सांस ली। मगर इस बात का इल्म नहीं था कि कथित घटिया गुणवत्ता के कारण जल्द ही परेशानी भी उठानी पड़ेगी।

गौरतलब है कि पार्किंग का निर्माण हिमाचल बस स्टैंड प्रबंधन व विकास प्राधिकरण द्वारा करवाया गया था। पहले ये पार्किंग उद्घाटन के बाद कई महीनों तक शुरू न होने के कारण चर्चा में रही। फिर दामों को लेकर चर्चा में आई। एक साल के भीतर तीसरी बार गुणवत्ता को लेकर चर्चा में है।

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक की स्तुति पर अड्डा प्रबंधन व विकास प्राधिकरण द्वारा ठेकेदार की सिक्योरिटी राशि के भुगतान पर रोक लगाने की भी सूचना है।

क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने कहा कि प्रबंधन मुख्यालय को इस बारे सूचित कर दिया गया था। जानकारी ये है कि ठेकेदार की सिक्योरिटी राशि के भुगतान पर रोक लगाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...