दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बिखरेंगे “हिमाचल की सुरीली” पुलिस के सुर

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

अपने सुरीले अंदाज से देश दुनिया में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने के बाद हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा “हारमोनी ऑफ पाइन्स” दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2023 में अपनी प्रस्तुति देंगे।

इंस्पेक्टर विजय कुमार के नेतृत्व वाली टीम 18 से 20 फरवरी तक मुंबई के ताज में होने वाले इस फेस्टिवल में भाग लेगी। इस फेस्टिवल का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा।

हारमोनी ऑफ द पाइन्स के टीम लीडर इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उनके लिए यह एक गौरव का क्षण है कि इंटरनेशनल लेवल के अवार्ड फेस्टिवल में हारमोनी ऑफ द पाइन्स की प्रस्तुति होगी।

उन्होंने बताया कि पूरी टीम फेस्टिवल में प्रस्तुति देने को लेकर उत्साहित है। 18 से 20 फरवरी तक फेस्टिवल का प्रसारण होगा।

आपको बता दें कि हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा हारमोनी ऑफ द पाइन्स की टीम सोनी टीवी के रियलिटी शो हुनरबाज के फाइनल तक पहुंची थी। टीम ने अपने सुरीले अंदाज से देश में एक अलग पहचान बनाई।
इसके बाद टीम ने देश के अलग-अलग हिस्सों में लाइव कॉन्सर्ट भी किए। उधर, हिमाचल पुलिस के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी हारमोनी ऑफ द पाइन्स टीम को बधाई दी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...