नाले में गिरी बाइक, 3 घायल

--Advertisement--

बाइक दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ऊना – अमित शर्मा

स्थानीय ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर गांव जनकौर में बाइक दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिहार निवासी बिट्टू कुमार व विनोद कुमार अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर ऊना से बाथड़ी में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे।

जनकौर पहुंचने पर मोड़ काटने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और नाले में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार बिट्टू व विनोद लहूलुहान हो गए जिन्हें 108 एम्बुलैंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।

एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...