अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फुट नीचे लुढ़की कार, एक की मौत

--Advertisement--

एक फॉच्र्यूनर गाड़ी (नं. एम.एच. 14 ई.यू.-7166) दूसरे वाहन को पास देते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जाकर करीब 50 फुट नीचे लुढ़क गई।

कुल्लू – अजय सूर्या

उपमंडल बंजार के सिधवां में एक फॉच्र्यूनर गाड़ी (नं. एम.एच. 14 ई.यू.-7166) दूसरे वाहन को पास देते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ  जाकर करीब 50 फुट नीचे लुढ़क गई। गाड़ी में एक महिला सहित 2 व्यक्ति सवार थे।

चालक की पहचान जय गांधी पुत्र सुरेश गांधी मुंबई महाराष्ट्र जोकि आंशिक रूप से घायल हुआ है, वहीं युवती वैभवी उपाध्याय पुत्री दिलीप उपाध्याय हाऊस नंबर 505 मेहता प्रीमियर सी.वी. रोड वोरीबली वैस्ट मुंबई की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल बंजार लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार व नायब तहसीलदार पृथी चंद ने कहा कि घायल को फौरी राहत के रूप में प्रशासन द्वारा 2,000 रुपए की राशि दी गई है।

मृतक का कोई वारिस अभी न होने के कारण उन्हें कोई राहत राशि नहीं दी जा सकी है। डी.एस.पी. शेर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...