नहीं रहे भूषण ज्वेलर्स के संस्थापक व हिमाचल के अग्रणी समाज सेवक “कुलभूषण गुप्ता”

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित ब्रांड “भूषण ज्वेलर्स” के संस्थापक व प्रबंध निदेशक “कुलभूषण गुप्ता” के निधन का दुखद समाचार मिला है। समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कुलभूषण गुप्ता कुछ अरसे से दिल की बीमारी से पीड़ित है। गत माह से वह पीजीआई चंडीगढ़ में भी उपचारधीन थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया है।

दिवंगत गुप्ता की पहचान कारोबारी के साथ-साथ एक समाजसेवी के रूप में होती है। वह कारोबार के लाभांश का एक हिस्सा समाज सेवा पर खर्च करने में संकोच नहीं करते थे। 2020 में वैश्विक महामारी के दौरान दिवंगत गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई थी।

इस दौरान आपातकालीन स्थिति में पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस व सफाई कर्मचारियों के लिए हर मुमकिन मदद उपलब्ध करवाते थे। जेब से लाखों रुपए खर्च कर रोजाना ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के लिए चाय, खान-पान व रिफ्रेशमेंट इत्यादि की व्यवस्था करते थे।
खास बात यह है कि दिवंगत गुप्ता एक संयुक्त परिवार की मिसाल भी रहे। प्रदेश की प्राकृतिक आपदा के दौरान दिवंगत गुप्ता की प्रेरणा से ही पुत्र वधुओं ने अपने कारोबार के लाभांश का एक हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया था।
इसके अलावा दिवंगत कुलभूषण गुप्ता को समाज सेवा अग्रणी भूमिका निभाने पर राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार से भी नवाजा गया था। दिवंगत गुप्ता नगर निगम के पार्षद भी रहे। बहरहाल, दिवंगत कुलभूषण गुप्ता के निधन पर समूचे प्रदेश में शोक की लहर है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...