नशीले कैप्सूलों सहित 34 वर्षीय शख्स काबू

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 02 मार्च – नरेश कुमार राधे

पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत 34 वर्षीय शख्स को 176 नशीले कैप्सूल के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान राम पाल पुत्र सायल सिंह  निवासी पंचायत जामूकोटी के गांव क्यारटा-पिपलटी के रूप में हुई है।

बुधवार सांय गिरफ्तार 34 वर्षीय उक्त आरोपी सूत्रों के अनुसार नशे की इस खेप को इसी इलाके के ग्राहकों को सप्लाई करना चाहता था, मगर तब तक पुलिस को भनक लग गई।
डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज इस मामले की तहकीकात जारी है।
गौरतलब है कि, पुलिस इन दिनों इलाके में अवैध नशे के धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। आम लोगों से भी ऐसे लोगों की सूचना देने की अपील की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...