चम्बा: जोत मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, काँगड़ा के युवक की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला के पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत जोत मार्ग पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना की टीम मौके को रवाना हो गई तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे का शिकार हुई कार में कांगड़ा के दो युवक सवार थे तथा जोत की तरफ से वापिस अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार जोत मार्ग पर कुंडे दा खेतर में सुबह तड़के 5 बजे एक फोर्ड फिगो कार नंबर एचपी 91-3368 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार कार में कुल दो व्यक्ति सवार थे, जिसमे से एक की मौके पर ही मौत उप गई। पर मृत्यु हो गयी व दूसरे को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल चुवाड़ी ले जाया गया। मृतक की पहचान

26 वर्षीय अविनाश पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव चनेड, डा0 फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान 24 वर्षीयअभिषेक निवासी गांव ड़डोह फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...