नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स सिखेगें स्काउटिंग की बारीकियां

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला काँगड़ा के तत्वाधान में तहसील नूरपुर के लिए रा. व. मा. पा. कोटला में तीन दिवसीय कैंप 15 से 17 मई तक जिला स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप के लिए तहसील नूरपुर से स्कूलों के ट्रूप प्रभारियों ने अपने स्काउट्स एवं गाइड्स की रजिस्ट्रेशन करवाई।

इस कैंप का आयोजन बच्चों में स्काउटिंग मुहिम के अंतर्गत विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा उनके सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है।

जिसमें उनको स्काउटिंग का आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाता है और साथ ही स्काउटिंग दक्षता का परीक्षण भी किया जाता है।

15 मई प्रातः इस कैंप का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस टेस्टिंग कैंप के लिए डीओसी स्काउट्स काँगड़ा तरसेम पटियाल एवं डीओसी गाइड्स निशा नेहरिया की अगुवाई में कैंप का आगाज़ किया जायेगा जिसमे डीटीसी स्काउट्स राजेश गुलेरिया एवं डीटीसी गाइड्स नीलम कुमारी लीडर-ऑफ-कोर्स होंगे ।

जिला कमिश्नर स्काउट्स सुरिंदर गोस्वामी, जिला कमिश्नर गाइड्स नीरज इस कैंप के मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में सभी का मार्गदर्शन करेंगे ।

इस कैंप में जिला संयुक्त सचिव जगदीश कोंडल, जिला सह-सचिव रेणुका, जिला समन्वयक कर्ण ठाकुर, जिला उप डीओसी स्काउट्स काँगड़ा विजय रंधावा, उप डीओसी सुनीता डोगरा, आदि आगामी तीन दिनों तक इस कैंप में सभी नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स को स्काउटिंग की बारीकियां सिखायेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...