दो गुटों की लड़ाई में घायल व्यक्ति ने पीजीआइ में तोड़ा दम

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत हुए झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। नंदराम पुत्र भजन लाल निवासी पंडुका मांडली जिला व तहसील संभल (उत्तर प्रदेश) की चंडीगढ़ पीजीआइ में मौत हो गई।

नंदराम बद्दी में मजदूरी का काम करता था। 13 मई की रात को सिक्का होटल के समीप अपने किराये के कमरे के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था।

इस दौरान एक युवक मोनू ने अपने साथी जितेंद्र, सचिन और धर्मेद्र के साथ उसकी पिटाई की।

बेहोशी की हालत में उसे पहले स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...