नड्डा बताएं, केंद्र ने हिमाचल के 50 हजार करोड़ क्यों नहीं दिए

--Advertisement--

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री बोले, वोट मांगने आए राष्ट्रीय नेता दें जबाब

मंडी – अजय सूर्या

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता अब हिमाचल में वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन वोट मांगने से पहले वह केंद्र सरकार हिमाचल के साथ किए गए सलूक का जबाब दें। उन्होंने कहा कि 15 महीनों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के 50 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए, जो कि हिमाचल की जनता का हक बनता था।

मंडी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूं तो हिमाचल और मंडी से अपना रिश्ता जोड़ते हैं, मगर हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के समय ने तो मोदी आए और न ही योगी।यही नहीं हिमाचल सरकार की ओर से आपदा के बाद पोस्ट डिजास्टर नीड असेस्मेंट के रूप में हिमाचल को 9000 करोड़ रूपए मिलने थे, लेकिन यह राशि केंद्र सरकार ने आज तक नहीं दी।

्इसके बाद आपदा सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का मुआबजा केंद्र से मांगा, लेकिन यह राशि भी हमें नहीं दी। कांग्रेस ने जब नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के तीनों सांसदों से सरकार के साथ चल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पैसे की मंाग करने का आग्रह किया तो भी भाजपा के नेता साथ नहीं चले।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, कौल सिंह ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, महेश्वर चौहान, चेतराम ठाकुर और चंपा ठाकुर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...