धर्मशाला में सुधीर शर्मा से टकराएंगे देवेंद्र जग्गी

--Advertisement--

कांग्रेस ने लंबी माथापच्ची के बाद उतारे चुनाव मैदान में, सीएम सुक्खू की पसंद पर लगी पार्टी की मुहर

हिमखबर डेस्क

धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर चली लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार मंगलवार को कांग्रेस ने धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर व कांग्रेस महासचिव देवेंंद्र जग्गी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जग्गी सीएम सुक्खू की पहली पसंद रहे है और वर्तमान में नगर निगम के पार्षद भी हैं।

सुधीर शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद से धर्मशाला में कोई बड़ा नेता नहीं दिख रहा था। हालांकि देवेंद्र जग्गी के अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह चौधरी, सहित विजयइंद्र कर्ण भी इस दौड़ में शामिल थे, लेकिन नामांकन शुरू होने के दूसरे दिन आखिरकार जग्गी का नाम फाइनल कर दिया गया।

धर्मशाला कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि पार्टी ने संगठन के ही एक नेता को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि पहले भाजपा छोड़ चुके राकेश चौधरी का नाम भी चर्चा में था।

हरभजन ने संभाला मोर्चा

धर्मशाला से सुधीर शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद ऐसा लगा रहा था कि धर्मशाला कांग्रेस का कुनबा बिखर जाएगा, लेकिन ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने सेनापति की तरह फ्रंट फुट पर आकर पार्टी की कमान संभाली और फिर से धर्मशाला में संगठन को पहले से भी मजबूत कर दिया। अब प्रत्याशी का नाम फाइनल हो गया है, तो प्रचार को और भी तेज कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...