नगर पंचायत ज्वाली में होमस्टे व्यवसाय बारे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

जिला कांगड़ा पर्यटन विभाग और स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नगर पंचायत जवाली में होमस्टे व्यवसाय बारे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें इलाके के 25 युवक-युवतियों ने भाग लिया.

इस शिविर में स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट खनियारा के विभागाध्यक्ष राजन शर्मा व ट्रेनर विवेक कुमार ने युवक-युवतियों को वित्तीय पहलुओं सहित होमस्टे चलाने के तरीकों पर गहन प्रशिक्षण दिया.

उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को पर्यटन क्षेत्र में मौजूद अवसरों के बारे में जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं.

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर ज्वाली के एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ले बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार व हिमाचल सरकार का लोगों को पर्यटन व्यवसाय से जोड़ने का यह सराहनीय प्रयास है और ऐसे शिविर युवक-युवतियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे.

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह सरकार की ऐसी योजनाओं का लाभ उठाएं. इस अवसर पर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...