डॉ वरुण धीमान का सहायक प्रोफेसर के रूप में हुआ चयन

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन हरनोटा के डॉ वरुण धीमान का चयन सहायक प्रोफेसर के रूप में हुआ है। डॉ वरुण धीमान का जन्म 3 अक्तूबर 1991 को ओंकार सिंह व सुनीता रानी के घर हरनोटा में हुआ।

डॉ वरुण धीमान की जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में हुई। उसके बाद राजकीय कॉलेज धर्मशाला में ग्रेजुशन की तथा श्री साईं कॉलेज ऑफ एजुकेशन हमीरपुर से बीएड की। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से इन्वायरनमेंट साइंस में एमएससी की तथा इन्वायरनमेंट साइंस में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से पीएचडी की।

डॉ वरुण धीमान ने दो बार यूजीई नेट क्वालीफाई किया तथा दो बार ही सीटेट और हिमाचल प्रदेश टेट क्वालीफाई किया। अब डॉ वरुण धीमान ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन को पास किया है तथा उनका सिलेक्शन बतौर एसिस्टेंट प्रोफेसर हुआ है जिससे समूची पंचायत व परिजनों में खुशी की लहर है।

डॉ वरुण धीमान के पिता ओंकार सिंह ड्राइंग टीचर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा माता सुनीता रानी गृहिणी है। डॉ वरुण धीमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...