नकली वेबसाइट कर रही फाइबर सेवाओं के लिए बी.एस.एस.एल. के साथ व्यापारिक समझौते के दावे

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

बी.एस.एन.एल. की फाइबर कनेक्टिविटी यानि फाइबर टू द होम की बढ़ती मांग के चलते ग्राहकों को लुभाने वाले नकली वेबसाइट सक्रिय हो गए हैं। बी.एस.एन.एल. के पास ऐसी बहुत सी शिकायतें आ रहीं हैं जिसमें कुछ नकली वेबसाइट्स द्वारा बी.एस.एन.एल. की भारत फाइबर सेवाओं के लिए बी.एस.एन.एल. के साथ व्यापारिक साझेदारी के दावे किए जा रहे हैं।

यह वेबसाइट ग्राहकों को सीधे भारत फाइबर सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाने के लिए अग्रिम ऑन-लाइन भुगतान करने को कह रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि उक्त यह नकली वेबसाइट पैसे हड़पने के लिए ग्राहकों को नेट-बैंकिंग तथा यू.पी.आई. जैसे विकल्प सुझा रहे हैं। उधर महाप्रबंधक बी.एस.एन.एल. धर्मशाला प्रदीप सिंह ने बताया कि बी.एस.एन.एल. नए कनेक्शन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए कभी भी ग्राहकों से पैसे की मांग नहीं करता है।

प्रदीप सिंह ने ग्राहकों एवं बी.एस.एन.एल. के साथ साझेदारी के इच्छुक उद्यमियों का आह्वान करते हुए सुझाव दिया है कि वे इस प्रकार के दावों से गुमराह न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि बी.एस.एन.एल. के बिजनेस पार्टनर बनने के इच्छुक बी.एस.एन.एल. के किसी भी निकटतम कार्यालय या बी.एस.एन.एल. के वेबसाइट में संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और अभ्यर्थियों को मौका, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे

प्रूफ रीडर भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 18...

जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका, नई तारीख का इंतजार

हिमाचल में जेबीटी भर्ती की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया स्थगित...