ताज़ा खबर: मेयर चुनाव के लिए धर्मशाला पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

प्रदेश के दूसरे महत्वपूर्ण शहर धर्मशाला नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले सीएम जयराम ठाकुर मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे। आज ही नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह भी होना है और उसी के साथ मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव करवाए जाएंगे। ऐसे में सीएम ने धर्मशाला में मोर्चा संभाल लिया है।

सीएम जयराम ठाकुर जहां पहले सर्किट हाउस में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों से बैठक करेंगे। उसके उपरांत सीएम का मिनी सचिवालय धर्मशाला के केबिनेट हाल में जिला कांगड़ा व चंबा की कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है। कुल मिलाकर सीएम के धर्मशाला दौरे से मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। अब देखना यह होगा कि सीएम ने खुद धर्मशाला में मोर्चा संभाला है तो किस तरह की रणनीति के तहत मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव को अंजाम दिया जाता है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। पर्यटन सीजन प्रभावित न हो, जिसके चलते होटल इंडस्ट्री के लिए एसओपी जारी की हैं। जो भी लोग बाहर से आएंगे और होटल में जाएंगे, वहीं एसओपी के तहत होटलियर्स सभी चीजों को सुनिश्चित करेंगे। पर्यटकों को बॉर्डर और रास्ते में रोक कर चैक करना असुविधाजनक होता है, ऐसे में जिस भी होटल में पर्यटक जाएंगे, वहां एसओपी को सख्ती से लागू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...