धनतेरस पर रोजगार मेले के माध्यम से देश भर में 51 हजार युवाओं को रोजगार की सौगात

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

केंद्र सरकार ने धनतेरस पर देश के 51 हजार युवाओं को रोजगार की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले के तहत अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों में चयनित 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और युवाओं को संबोधित किया।

देशभर में 40 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला के गेयटी थियेटर में भी रोजगार मेले के तहत 359 युवाओं को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नियुक्त हुए साथियों का दायित्व अब जनसेवा है। आज दिए जा रहे नियुक्ति पत्र केंद्र सरकार के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को समझना चाहिए कि समाज और जनसेवा ही मनुष्य का असली दायित्व है और नवनियुक्त युवाओं को जनकल्याण से खुद को जोड़ना चाहिए।

वहीं नियुक्ति पाने वाले युवाओं ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि जहां दुनिया के कई देशों में युद्ध व आर्थिक मंदी की मार है वहीं भारत सरकार युवाओं को रोजगार देने का सराहनीय कार्य कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...