अवैध बीयर की 480 बोतलें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

विजिलेंस ने दबिश देकर 40 पेटी बीयर बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में नशा और नशे के कारोबारी लगातार अपने पैर पसार रहे हैं। आए दिन प्रदेशभर से नशे संबंधित मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी नशे का कारोबार फैल रहा है। ताजा मामले में कुल्लू विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से 40 पेटी यानी 480 बोतल बीयर बरामद की है।

आरोपी की पहचान यशपाल निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है कि शराब तस्करी में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है। पंजाब से बीयर के अलावा और कितनी शराब आई है, इसकी पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाकाबंदी के दौरान 40 पेटी बरामद

डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने बताया कि काफी समय से विजिलेंस की टीम को शिकायत मिल रही थी कि कुल्लू में पंजाब से अवैध शराब और बीयर ब्रिकी के लिए आ रही है। जिसे अवैध रूप में लाकर शहर में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इसी आधार पर विजिलेंस की टीम ने नाकाबंदी की थी।

नकाबंदी के दौरान एक डस्कर कार (नंबर HP 34 E 2861) की जब चेकिंग की गई तो कार से 40 पेटी यानी 480 बोतल बीयर बरामद की गई है। विजिलेंस की टीम ने मामले में संपत्ति और गाड़ी दोनों को जब्त कर लिया है। आरोपी को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार के बोल

डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने बताया कि कुल्लू के वाशिंग के पास एक डस्टर कार से पंजाब मार्का की 40 पेटी बीयर बरामद कर गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि मामले में और कौन-कौन शामिल है.

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...