द्वितीय सकोह धर्मशाला के जवान लक्ष्य पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

--Advertisement--

बाय बाय लक्ष्य, लाड़ले की अंतिम विदाई पर फूट फूट रोई जनता, सभी का चहेता था जवान

व्यूरो रिपोर्ट

चंबा-तीसा सडक़ हादसा इच्छी गांव को कभी न भरने वाला जख्म दे गया। सकोह की द्वितीय बटालियन के जवान और इच्छी के युवक लक्ष्य मोंगरा को शानिवार को अंतिम विदाई दी गई।

इस दौरान आसपास के करीब दस गांवों के लोग पहुंचे। अंतिम विदाई के दौरान मां नीतू ने अपने लाड़ले को बाय-बाय लक्ष्य कहकर विदा किया। इससे माहौल और भी गमगीन हो गया।

इच्छी के लक्ष्य अभी तीन साल पहले ही सकोह बटालियन में भर्ती हुए थे। स्वभाव से मिलनसार लक्ष्य जब भी ड्यूटी से घर आता थे, तो अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते थे। ताऊ जी, चाचू जी और भाई जी कैसे हो, कहते ही पांव छू लेते थे।

छोटों के लिए बड़ा भाई आदर्श से कम नहीं था। लक्ष्य क्रिकेट खेलने का बहुत दिवाना था। जब भी छुट्टी आता, इच्छी स्कूूल मैदान में चौके-छक्के लगाने पहुंच जाता था। लक्ष्य अपने क्षेत्र के आसपास के टूर्नामेंट भी खेलता था और कई ट्रॉफियां भी जीतीं। अपने दोस्तों में भी लक्ष्य बहुत फेमस था। उसका शालीन स्वभाव ही हर किसी को अपना बना लेता था।

ये रहे मौजूद

अंतिम विदाई देने के लिए डीसी कांगड़ा, एसपी, सकोह बटालियन के उसके कई साथी पहुंचे थे। इसके अलावा विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक संजय चौधरी और कुलभाष चौधरी भी लक्ष्य को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...