तेज रफ्तार बाइक की बस से टक्कर, नीचे गिरे सवारों को रौंदता हुआ निकल गया ट्रक, एक की मौके पर मौत

--Advertisement--

तेज रफ्तार बाइक की बस से टक्कर, नीचे गिरे सवारों को रौंदता हुआ निकल गया ट्रक, एक की मौके पर मौत

हमीरपुर, 12 अगस्त

हमीरपुर जनपद के कैहड़रु के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि पंजाब से आए हुए श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर से माथा टेक के माँ ज्वाला जी के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा पेश आया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार तेज रफ्तार से जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने मोड़ के पास ओवरटेक करने की कोशिश की तो सामने से आ रही बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार नीचे गिर गया और पीछे से आ रहा ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया, जिसके कारण बाइक चालक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद दूसरे व्यक्ति की टांगों को रौंदता हुआ ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घायल अवस्था में व्यक्ति को हमीरपुर अस्पताल ले गए हैं, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...