
रैत- नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट( आजादी का अमृत महोत्सव ) मनाया गया | जिसमें महाविद्यालय के सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया| इसका आरंभ महाविद्यालय के विवेक , रजत और राकेश द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण से किया गया| तत्पश्चात महाविद्यालय के हैप्पी 6:00 AM क्लब के प्रेसिडेंट रिशु धीमान ने खेल दिवस के बारे में जानकारी दी| तत्पश्चात स्वाति ने बेसिक एक्सरसाइज करवाई,शारिरिक शिक्षक नंदकिशोर ने सूर्य नमस्कार करवाया।
इसके उपरांत शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण शर्मा ने प्राणायाम तथा योगा के बारे में अवगत करवाया एवं अभ्यास करवाया| इसके पश्चात द्रोणाचार्य महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डा. बी.एस. पठानिया ने खेलों को और योग के महत्व के बारे में बताया| वहीं उन्होंने बच्चों में सकारात्मक उर्जा के बारे में बताया और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि फिटनेस हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाती है| फिटनेस आज एक शब्द नहीं बल्कि जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए|
बाद दोपहर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया| जिसमें रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष सी एल डोगरा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की| कार्यक्रम में मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यतिथि ने विभिन्न – विभिन्न प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों से मुलाक़ात की और खेलों को आरम्भ करने की आज्ञा प्रदान की।
खेलों में बीएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के बीच मे बॉलीबॉल ,क्रिकेट का मुकाबला हुआ। जिसमे क्रिकेट में बीएड के द्वितीय वर्ष की लड़कियां विजेता रही तथा बॉलीबॉल में बीएड द्वितीय बर्ष के छात्र विजेता रहे.
मुख्यातिथि ने कहा की खेलें हमारे जीवन में एक अलग छाप छोड़ती हैं उन्होंने कहा की आज ओलम्पिक हो या कोई भी खेल हो भारतीयों ने हर जगह अपना लोहा मनवाया है उन्होंने विजेता खिलाड़िओं को शुभकामनाये दी|
इस मोके पर पर प्रबंध निर्देशक जी.एस पठानिया कार्यकारी निर्देशक बी.एस पठानिया, प्राचार्य बी.एस बाग,शैक्षणिक अधिष्ठता प्रवीण शर्मा ,एचओडी सुमित शर्मा समस्त कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा ।
