चंबा मे संदिग्धों की तलाश में ड्रोन से चलाया सर्च ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

चंबा- भूषण गुरूंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में दिखे तीन संदिग्धों की तलाश के लिए शुक्रवार को ड्रोन का सहारा लिया गया। पुलिस टीमों ने धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला के इर्द-गिर्द गांवों और जंगल का कोना-कोना छान मारा। देरशाम तक संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें चप्पा-चप्पा छानती रहीं, लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लग पाई।

इसके बाद पुलिस ने बैरियरों पर तैनात जवानों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बीते दिन धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा है। इनकी लंबी दाढ़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिख रहे थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे।

सूचना मिलने पर पुलिस थाना चुवाड़ी और सिहुंता चौकी के जवानों की दो टीमें गुरुवार को गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया। देरशाम तक आसपास के गांवों और जंगलों में पता करने पर उनका कोई सुराग नहीं लगा।

शुक्रवार सुबह एक बार फिर पुलिस टीमों ने संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन का भी सहारा लिया। गांवों और जंगल के ऊपर ड्रोन उड़ाकर संदिग्धों की तलाश की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। देरशाम पुलिस ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।

डीएसपी चंबा विशाल वर्मा ने कहा कि संदिग्ध लोगों की तलाश में शुक्रवार को ड्रोन का सहारा लिया गया। ड्रोन के अलावा पुलिस की दो टीमें गांव-गांव और जंगल के चप्पे-चप्पे में संदिग्धों की तलाश करती रहीं। देरशाम तक संदिग्धों का सुराग नहीं लगा।

ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने किसी संदिग्ध को नहीं देखा है। बहरहाल, देरशाम सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। बैरियर पर तैनात जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...