दुराना बाजार में आधुनिक तकनीक से बना सार्वजनिक शौचालय

--Advertisement--

Image

विकास खंड नगरोटा सुरियां के अधिनस्थ पंचायत डोल भटहेड़ के दुराना बाजार में तीन लाख राशि की लागत से स्थापित हुआ आधुनिक तकनीक से बना शौचालय।

दुराना- राजेश कुमार

पंचायत डोल भटहेड़ के दुराना बाजार में एक सौ से अधिक दुकानदारों को शौचालय की सुविधा पंचायत के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तीन लाख राशि स्वीकृत करवाने के उपरांत आधुनिक तकनीक से बने शौचालय स्थापित होने से समस्त दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गई ।

समस्त दुकानदारों ने पंचायत द्वारा शौचालय के निर्माण करवाने के प्रयासों के लिए सराहना करते हुए कहा कि इससे पूर्व शौचालय के अभाव के कारण दुकानदारों खासकर महिला दुकानदारों एवं बाजार में खरीदारी करने वाली महिलाओं को बहुत ही मुश्किल का सामना करना पड़ता था जोकि अब इस मुश्किल का हल इस आधुनिक तकनीक से निर्मित शौचालय से सदा सदा के लिए हो गया है।

इस संबंध में पंचायत द्वारा दुराना बाजार के दुकानदारों से शौचालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि इस सार्वजनिक शौचालय की साफ़ सफाई का ध्यान अपने घर की तरह रखें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...