
दुराना,राजेश कुमार:-
ज्वाली उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत पधर के प्रधान तिलक राज की देखरेख में गांवों में सैनिटाइज कार्य किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों ,संक्रमित लोगों के घरों में यह कार्य किया गया। इस कार्य को करने में ग्राम पंचायत प्रधान सहित सभी पंचायत सदस्यों ने अपना योगदान किया।
जिला में प्रतिदिन संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी था कि गांव में सैनिटाइज कार्य किया जाए। इस दौरान प्रधान तिलक राज ने बताया कि यह कार्य पूर्णता ग्राम पंचायत द्वारा निजी रूप से किया गया है।इस नेक कार्य में उनका साथ उपप्रधान तथा वार्ड पंचों ने बखूबी दिया है तथा आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों से अपील करते हुए कहा कि जहां तक हो सके लोग अपने अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। बहुत अधिक जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क का पूर्णता उपयोग करें।तथा सरकार द्वारा जारी आदेशों की पूरी तरह पालना करें।
