जी.एस. बाली के आग्रह पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश मे जिलास्तरीय राहत समितियों का गठन किया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश कोविड़ राहत कार्यो के प्रभारी पूर्व मंत्री जी.एस. बाली के आग्रह पर हिमाचल प्रदेश मे जिलास्तरीय राहत समितियों का गठन कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि जिला कांगड़ा में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार,पूर्व विधायक अजय महाजन,संजय रत्न के साथ विधायक आशीष बुटेल पार्टी के कोरोना राहत कार्यो को देखेंगे।

इसी के साथ चम्बा में पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया व नीरज नैयर,मंडी में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी व आश्रय शर्मा,कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व भुबनेश्वर गौड़,ऊना में पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार व विधायक सतपाल सिंह रायजादा,हमीरपुर में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल,राजेंद्र राणा,पूर्व विधायक अनिता वर्मा,बिलासपुर में विधायक रामलाल ठाकुर व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी,शिमला में विधायक अनिरुद्ध सिंह,मोहन लाल ब्राक्टा,लखविंदर सिंह राणा,राम कुमार सिरमौर में विधायक हर्षवर्धन सिंह चौहान,विनय कुमार किन्नौर में विधायक जगत सिंह नेगी व लाहुल स्पिति में पूर्व विधायक रवि ठाकुर कोविड़ राहत कार्यो को देखेंगे।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष,युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के जिला प्रमुखों के साथ साथ अग्रणी संगठनों के सभी प्रमुख इन राहत कार्यो में सहयोग करते हुए अपनी रिपोर्ट राहत कार्यो के प्रभारी जी.एस. बाली को दैनिक आधार पर देंगे। प्रदेश काँग्रेस कमेटी महासचिव एवं संगठन प्रभारी भी उपरोक्त ज़िला स्तरीय कमेटी सदस्यों के साथ समन्वय बनाए रखेंगे!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...