दिल दहला देने वाली घटना, पहले की परिवार के चार लोगों की हत्या, फिर शवों को घर के आँगन में जलाया

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

राजस्थान में जोधपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ओसियां क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक ढ़ाणी में करीब छह महीने की मासूम सहित पूनाराम परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई और चारों के शव घर के आंगन में जले हुए मिले हैं।

सुबह घर में धुंआ निकलता देख ग्रामीणों के मौके पर पहुंचकर देखने पर घटना का पता चला और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना मंगलवार रात देर रात में किसी समय की गई है।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इनकी पहले हत्या की गई और बाद में इनके शव जलाने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूनाराम (55), उनकी पत्नी भंवरी देवी (50), बहू धापू (24) और उसकी करीब छह महीने की पुत्री के शव जले हुए मिले।

घटना के बाद प्रशासन एवं पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रितक पार्टी (रालोपा) के विधायक पुखराज गर्ग ने इस मामले को आज विधानसभा में भी उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...