दर्दनाक हादसा : पांच मंजिला सर्विस स्टेशन से नीचे गिरी कार, युवक की मौत

--Advertisement--

बैजनाथ – आशुतोष 

बैजनाथ-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक निजी सर्विस स्टेशन में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक की पांच मंजिला भवन से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी पुत्र रोशन चुवाड़ी (चम्बा) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सन्नी कुछ दिन पहले ही अपनी नानी के पास धनोटू (कृष्णानगर) में आया था। उसके मामा ने उसे इस सर्विस स्टेशन पर नौकरी पर रखवाया था।

बुधवार सुबह जब वह एक गाड़ी को वाॅशिंग के लिए रैंप पर चढ़ाने लगा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पांच मंजिला बिल्डिंग से सीधा नीचे कथोग सड़क पर गिरने के बाद पलट कर झाड़ियों में जा गिरी।

हादसे का पता चलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी घटना की सूचना दी। इसके बाद बड़ी मुश्किल से कटर से गाड़ी को काटकर सन्नी को बाहर निकाला गया व अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यातायात पुलिस प्रभारी भक्त राम ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया तथा मामला दर्ज कर जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...