पिछले 4 दिनों से लापता था 24 वर्षीय युवक…अब इस हालत में मिला शव, परिजनों में पसरा मातम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के कोटखाई क्षेत्र के चेवर नाला का है। मृतक की पहचान सिरमौर जिले की ददाहू तहसील के सिमराणा गांव निवासी रतन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र जगदीश तोमर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जगदीश कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरावग के कुडी गांव में काम करता था। 4 जुलाई को बिना किसी को कुछ बताए वह अचानक कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा।

परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो 6 जुलाई को पुलिस थाना कोटखाई में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस ने शिमला से आई विशेष ड्रोन टीम की मदद ली। ड्रोन कैमरों के जरिए जब पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया तो चेवर नाला के पास जगदीश का शव एक पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में DC ऑफिस के बाहर आशा वर्कर्ज का हल्ला बोल, सरकार से मांगा नियमित कर्मचारी का दर्जा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे अहम...

25 जुलाई को धर्मशाला में होगा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) चयन ट्रायल

धर्मशाला, 9 जुलाई - हिमखबर डेस्क जिला युवा सेवा एवं...