आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल विकास परियोजना रिवालसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वंदना शर्मा ने बताया कि

  • ग्राम पंचायत द्रुबल के आंगनबाड़ी केंद्र अलग तथा ग्राम पंचायत तरनोह के आंगनबाड़ी केंद्र बरयारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद,
  • जबकि ग्राम पंचायत भरगांव के आंगनबाड़ी केंद्र भरगांव,
  • ग्राम पंचायत खलाणु के आंगनबाड़ी केंद्र कासन
  • तथा ग्राम पंचायत कोटली के आंगनबाड़ी केंद्र सकस्वाल में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
  • इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित 05 अगस्त 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
  • पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 अगस्त 2026 को एसडीएम कार्यालय, कोटली में आयोजित किए जाएंगे।
  • उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10,500 रुपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका को 5,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा
  • वदना शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं।
  • अभ्यर्थी की आयु अधिसूचना जारी होने की तिथि को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया की परिवार सूची में दर्ज होना आवश्यक है।
  • परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का 10+2 उत्तीर्ण होना तथा हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सहायिका भी निर्धारित नियम एवं शर्तें पूरी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन पत्र में जिस पद एवं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसका स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा।
  • अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...