दहेज में कार दी, अब बुलेट की डिमांड, ऊना में विवाहिता की मौत पर मायका पक्ष का ससुरालियों पर आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ऊना जिला के चताड़ा में विवाहिता की मौत पर जमकर हंगामा हुआ है। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई, जिसके बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज और मारपीट के आरोप लगाए हैं।

मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नंगल की रहने वाली सीमा देवी का विवाह वर्ष 2017 में चताड़ा के अश्विनी कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में कार दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सीमा को डंडों से पीटा जाता था और उसका गला तक दबाया गया। इसी बीच प्रताडऩा से तंग आकर 7 जुलाई को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया, जिसके बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मायके और ससुराल पक्ष के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस टीम तुरंत पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...