तेज रफ्तार वाहन ने मारी कर्मचारी को टक्कर, 20 फुट हवा में उछला और मौके पर हुई मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के यूएस क्लब के समीप पर्यावरण विभाग के सामने तेज रफ्तार मारुति कार ने हाईकोर्ट में सेवारत एक व्यक्ति को टक्कर मारी, जिसके बाद व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह लगभग 20 फुट हवा में उछल कर सड़क पर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी सीमा शर्मा के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और आगामी कार्रवाई में जुटे हैं।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति हाईकोर्ट में सेवारत था 3 महीने बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...