तेंदुए ने कोठीवडा के बतूही गांव की 7 बकरियो को बनाया अपना शिकार।

--Advertisement--

Image

भलाड़,शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत पंचायत कोठीवडा के बतूही गांव में तेंदुए द्वारा गौशाला में बंदी 7 बकरियों को मारने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार ओंकार सिंह निवासी बतूही ने बताया कि वह गद्दी वर्ग से संबंध रखता है तथा उसके पास करीब 30 बकरियां है जो कि परिवार का पालन पोषण करने का एकमात्र जरिया है ।

ओंकार सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह रात्रि को गौशाला में बकरियों को बांधकर सो गया था । आधी रात को बकरियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर गौशाला में गया तो दो तेंदुए एक बकरी को उठाकर ले गए , जबकि 5 बकरिया को गौशाला में ही मार दी गई थी।

ओंकार सिंह ने बताया कि शुक्र रहा की तेंदुओ ने उस पर हमला नहीं किया अन्यथा कोई अप्रिय हादसा हो जाता। पूरे गांव में तेंदुए की दहशत से लोग सहम गए हैं, लोगों का रात को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...