आम आदमी पार्टी प्रदेश में बढ़ाएगी अपना कुनबा,विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव।

--Advertisement--

Image

नूरपूर, देवांश राजपूत:-

आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। ये बात कांगड़ा चम्बा लोकसभा प्रभारी रिटायर्ड कर्नल एनएस पठानिया ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

पठानिया ने कहा कि नगर निगम चुनावो में भी आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी दिए थे। उन्होंने कहा कि भले ही उनके प्रत्याशियों की जीत ना हुई हो लेकिन आप को 2000 मत मिलें है जिसके हिसाब से उनका मत प्रतिशत 1.7 फीसदी रहा।

उन्होंने कहा कि अगर यही मत प्रतिशत विधानसभा चुनावों के तहत देखा जाए तो ये 6 से 7 फीसदी तक जाता है, इस लिहाज से ये आप की जीत है। उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में तीसरे मोर्चे के तौर पर बिल्कुल भी नही है बल्कि उनकी लड़ाई सत्ता में बैठी सरकार से है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हज़ार करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा है, स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश के लोगों को विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से मोहल्ला क्लिनिक बनाये गए हैं, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ सरकारी स्कूलों का स्तर बढ़ाया गया है, लोगों को मुफ्त बिजली पानी की व्यवस्था की गई है, वैसी ही व्यवस्था प्रदेश के लोगों को भी दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप प्राथमिक तौर पर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगी और हर बूथ से कार्यकर्ताओं की टीम अपने साथ जोड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...