ड्यूटी में तैनात हिमाचल के CRPF जवान ने खुद को AK-47 से मारी गोली, मौके पर हुई मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बड़ी खबर झारखंड के गुमला से है जहां सीआरपीएफ के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुदकुशी कर ली। 218 बटालियन सिलम के गार्ड रूम में ड्यूटी पर तैनात हवलदार संजय कुमार ने देर शाम अपने ही एक-47 से खुद को गोली मारते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक हवलदार संजय कुमार मंडी जिला हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार संजय कुमार 15 दिन का अवकाश बिताकर 21 नवंबर को ड्यूटी पर वापस आया था, जहां सोमवार को उसने इस घटना को अंजाम दिया। संजय गार्ड रूम में ड्यूटी पर तैनात था।

इसी दौरान हवलदार ने अपनी सर्विस एक-47 से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कैंप में गोली की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सहित जिले के बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की हालांकि आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां 3 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

इसके बाद सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारियों ने मातमी धुन के बीच मृत जवान के शव को श्रद्धांजलि व अंतिम सलामी दी और मृतक जवान के शव को सुबह में रांची से विमान से उनके घर भेजा जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...