कुल्लू के दो सगे भाइयों का HPCA में चयन, एक स्कोरर तो दूसरा बना कोच

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जनपद के दो सगे भाइयों का एचपीसीए में सिलेक्शन हुआ है। एक भाई को बतौर स्कोरर नियुक्ति मिली है वही दूसरे को कोच के तौर पर काम करने का मौका मिला है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में रहने वाले गौरव शर्मा और शुभम शर्मा को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में सिलेक्ट किया गया है।

दोनों भाई बचपन से ही क्रिकेट खेलने में दिलचस्पी रखते थे और कई मर्तबा कुल्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन की टीम से भी खेल चुके हैं। बड़ा भाई गौरव शर्मा जहां बेहतरीन लेग स्पिनर गेंदबाज है, वहीं छोटे भाई शुभम शर्मा की भी इससे पहले एचपीसीए की क्रिकेट अकादमी में सिलेक्शन हुआ था। जहां उसने क्रिकेट की बारीकियों को भी सीखा था। इसके बाद उसे एचपीसीए की टीम में भी खेलने का मौका मिला था।

बतौर कप्तान शुभम शर्मा की अगुवाई में कल्लू की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनाई जिसका उन्हें अब फल मिला है। एचपीसीए में दोनों भाइयों की सिलेक्शन हुई है। कामयाबी का श्रेय उन्होंने अपने परिजनों और कुल्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेन्द्र सिंह को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...