डीएवी मनेई के सूर्याश वर्धन को मिलेगी 50000 रुपये की छात्रवृत्ति

--Advertisement--

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्थि परीक्षा- 2023 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में किया गया। जिसमें हिमाचल के चार बच्चों ने इस लिखित परीक्षा और साक्षात्कार को पास किया। इसमें डीएवी मनेई के सूर्यांश वर्धन (कक्षा दसवीं) का चयन इस छात्रवृत्ति के लिए हुआ है ।

इस होनहार बच्चे ने अपनी कड़ी मेहनत से इस छात्रवृत्ति को हासिल किया है और स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। सूर्यांश वर्धन को ₹50000 की राशि छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगी। हिमाचल के नवमी और दसवीं स्तर पर केवल दो बच्चों को ही 50000,50000 की राशि दी जाएगी।

स्कूल की चेयरपर्सन पी. सॉफ्त, एआरओ विक्रम सिंह, मैनेजर डॉ रश्मि जमवाल और स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने सूर्यांश वर्धन, उसके अभिभावकों और स्टाफ को उसकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और जीवन में इसी तरह ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रेरित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...