डिपुओं में दस रुपये तक घट सकते हैं सरसों, रिफाइंड तेल के दाम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के 19.5 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को जुलाई में सरसों और रिफाइंड तेल कम दामों पर मिल सकता है। प्रति लीटर सात से दस रुपये तक दाम घट सकते हैं। अभी डिपुओं में सरसों तेल 158 रुपये जबकि रिफाइंड 140 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है।

खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इन कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय में सैंपल जमा कर दिए हैं।

28 जून को निगम कार्यालय में टेक्निकल बिड खुलेगी। इसमें जिन कंपनियों की औपचारिकताएं पूरी होंगी, उनकी फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। कम रेट वाली कंपनी को टेंडर आवंटित किया जाएगा।

निगम का मानना है कि अभी मार्केट में थोक मूल्य के दामों में गिरावट है। ज्यादा कंपनियों के टेंडर में भाग लेने से डिपुओं के दामों में गिरावट आ सकती है। राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकार 25 से 30 रुपये सब्सिडी पर एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड प्रति महीने देती है।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि तेल के टेंडर किए जा रहे हैं। जुलाई में तेल की सप्लाई पहुंच जाएगी। निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि ज्यादा कंपनियों के भाग लेने से तेल के दामों में गिरावट आने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...